Tuesday, August 7, 2018

घर बैठे सौंदर्य उपचार : Chehre ke Daag Hatane ke Upay in Hindi

चेहरे के दाग कैसे हटाएं 


1. दाग काला गहरा हो या हल्का हो ये उपाय हर तरह के दाग और धब्बे हटाने में कारगर है। थोड़ा एलोवेरा जेल ले और इसमें निम्बू का रस, हल्दी और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर लेप त्यार कर ले और दाग पर लगाए।

2. काले दाग मिटाने के लिए नींबू का रस, हल्दी और शहद मिला कर इसका लेप लगाए।

3. अगर दाग गहरे हो और दूर से देखने पर भी चेहरे पर काली छाया दिखती है तो ऐसे दाग हटाने के लिए एक से दो बूँद ग्लिसरीन, थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर एक मिश्रण त्यार कर ले और दाग धब्बे पर लगा कर कुछ देर हल्की मालिश करे और 30 मिनट बाद चेहरा धो ले। इस घरेलू उपाय को सही तरीके से और नियमित करने पर फेस के जटिल दाग भी धीरे गायब होने लगेंगे।

4. संतरे के छिलके से भी काले दाग का इलाज आसानी से घर पर कर सकते है। गहरे से गहरा दाग हो इस उपाय से साफ़ होने लगेगा। संतरे के ताजे छिलके पीस कर इसमें शहद मिलाए और दाग पर लगाए।

5. चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल डालें और इसका उबटन बना कर चेहरे पर लगाए और चालीस से पचास मिनट बाद चेहरा धो ले। ये घरेलू तरीका नियमित रूप से करने पर चेहरे पर निखार आता है और दाग साफ़ होने लगते है।

मुंहासे के दाग कैसे हटाएं


चेहरे के दाग अगर जादा काले और गहरे नहीं है तो कुछ आसान से उपाय करके दागों का इलाज कर सकते है। मुंहासे होने की वजह से अक्सर ऐसे दाग हो जाते है, आइये जाने मुहासे के दाग हटाने का तरीका और उपाय क्या है।

1. ऐसे दाग को जब भी साफ़ करना हो दूध का प्रयोग करे। ठंडा दूध ले कर रूई की मदद से भी आप दाग धब्बों को साफ़ कर सकते है। दूध में अगर थोड़ी हल्दी मिला ले तो ये और भी असरदार है। स्किन ऑयली हो तो हल्दी के साथ नींबू का रस प्रयोग करे।

2. दाग हटाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां कूट कर उसमें दूध मिलाए और प्रयोग करे। इस उपाय से दाग तो साफ़ होंगे ही साथ में आपकी त्वचा पर भी निखार आएगा।

3. दही में थोड़ी हल्दी मिला कर घरेलू फेस पैक बना ले और नियमित रूप से प्रयोग करने पर त्वचा का रंग साफ़ होने लगता है। दही चावल का आटा और बेसन मिला कर भी चेहरे पर लगा सकते है। इससे फेस पर ग्लो आने लगता है।

4. चेहरे के काले दाग पर कुछ देर निम्बू घिसे फिर नारियल तेल में थोड़ा बेकिंग सोडा और हल्दी मिला कर पेस्ट बना ले और जिस जगह दाग के निशान है वहां लगाए। जिनकी त्वचा रूखी है उनके लिए ये उपाय काफी उपयोगी है।

5. मुहासे होने से अगर चेहरे पर दाने निकल आये तो इसका घरेलू इलाज आप त्वचा को भाप देकर कर सकते है। इसके इलावा चेहरे पर दाने के उपाय के लिए लहसुन और नीम का लेप भी लगा सकते है।

चेहरे के दाग हटाने के घरेलू उपाय


चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए क्रीम और दवा पर पैसे लगाने की बजाय अगर आप घरेलू नुस्खे अपनाये तो बिना पैसे खर्च किये आप आसानी से दाग से छुटकारा पा सकते है। ये नुस्खे आप को फल और सब्जियों के प्रयोग से करने है जिनके साइड इफ़ेक्ट ना के बराबर है और इन्हें करने का तरीका भी बहुत आसान है। चलिए जानते है चेहरे के दाग कैसे हटाए।

सब्जी में प्रयोग होने वाले टमाटर को बीच से काट कर जिस जगह दाग हो वहां रगड़े। जब भी आप सब्जी काटने बैठे इस उपाय को कर सकते है।

सलाद में खाने वाली ककड़ी और खीरे को भी काट कर टमाटर के जैसे प्रयोग कर सकते है।

अनानास के छिलके को पीस कर इसका रस लगाने से भी दाग मिटाने में मदद मिलती है।

कच्चे पपीते में त्वचा को कोमल बनाने और दाग को हटाने के गुण मौजूद होते है। खाने के साथ इसे चेहरे पर भी लगाए और खुद फरक देखे।

गाजर और मूली को ज्यादातर हम सलाद के तौर पर खाते है, खाने के इलावा इनके 1 – 2 टुकड़े चेहरे पर मलने से दाग साफ़ होने लगते है।

No comments: